बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा जिले में फिर हुई हत्या! बीच रास्ते बुलेट से जा रहे पूर्व पार्षद के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत

आरा जिले में फिर हुई हत्या! बीच रास्ते बुलेट से जा रहे पूर्व पार्षद के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत

ARA : जिले में हत्याओं का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर से दिनदाहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या हत्या कर दी गई है। । मृतक नवादा थाना क्षेत्र के कनक पूरी जैन कालेज के गेट के पास रहने वाले शशि कांत सिंह पिता महेंदर सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष बताया जाता है। महेंदर सिंह पूर्व पार्षद रह चुके हैं। 

भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना बाइपास रोड की बताई जा रही है। मृतक अपने घर से धरहरा की तरफ बुलेट से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने रास्ता रोककर उसे गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से बुलेट और मृतक का मोबाइल बरामद किया है।

वहीं इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर पुलिस की नाकामी पर अपना आक्रोश जाहिर कर रह थे। बता दें कि आरा में एक सप्ताह पहले ही एक बड़े स्वर्ण कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी।



Suggested News