बिहार में किया था मर्डर, पश्चिम बंगाल में छुप कर बैठा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा, किए कई खुलासे

बिहार में किया था मर्डर, पश्चिम बंगाल में छुप कर बैठा था आरो

BHAGALPUR: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ अपराधी आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने इन अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। ताजा मामला भागलपुर का है। जहां भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मिथुन हत्याकांड के कुख्यात अपराधी अजीत यादव को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, नवगछिया आदर्श थाना अन्तर्गत मकंदपुर चौक के पास एनएच 31 एसडीपीओ आवास के समीप कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा मिथुन कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर इस कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त राहुल यादव को असम से गिरफ्तार कर लाया गया।

जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसी क्रम में गठित टीम द्वारा तकनीकी आधार पर यह पता लगाया गया कि इस कांड के नामजद अभियुक्त अजीत यादव पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में छिप कर रह रहा है। गठित टीम द्वारा पानागढ़ के कनकसा पुलिस थाना के सहयोग से छापेमारी की गयी और प्राथमिकी नामजद अभियुक्त अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अजीत यादव जो चर्चित बिनोद यादव हत्या कांड एवं गोपालपुर में कर्मचारी से रंगदारी वसूलने में वांछित था।


 अंजनी कश्यप की रिपोर्ट