बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में पबजी गेम खेलने के दौरान हत्या, 14 साल के किशोर ने 12 साल के लड़के को मारी गोली

बेगूसराय में पबजी गेम खेलने के दौरान हत्या, 14 साल के किशोर ने 12 साल के लड़के को मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान श्रवण यादव के बेटे अर्जुन कुमार (12) के रूप में की गई है।

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के औरैया गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव के श्रवण यादव के किशोर पुत्र अर्जुन कुमार (12 साल) एवं शिव नारायण यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव दोनों गांव में ही पबजी खेल रहे थे। राजकुमार अपने साथ लाए लोडेड पिस्तौल बगल में रख कर अर्जुन को सीखा रहा था. इसी दौरान नाबालिग दोस्त ने गोली चला दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं घायल अर्जुन को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया है कि अर्जुन कुमार को गांव का ही बच्चा उसे घर से बुलाकर ले गया और उसने अपने घर में क्या किया, यह जानकारी नहीं है. फिर बाद में पता चला कि अर्जुन कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मौके पर मिला पिस्तौल और जिंदा कारतूस

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पुलिस ने एक पिस्तौल व चार जिन्दा कारतूस बरामद किया तथा शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना खेल-खेल में घटी है। हादसे के शिकार और आरोपी दोनों नाबालिग हैं और दोनों पक्के मित्र हैं। उन्होंने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है, जल्द ही दोषी पुलिस के शिकंजे में होगा

Suggested News