बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना मुस्लिम किशोर को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BIHAR NEWS : हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना मुस्लिम किशोर को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर नकेल कसने का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब हो कि शहर में अमन शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर यह कदम उठाया गया है। ताजा मामला इसाकचक थाना क्षेत्र का है। जहाँ मुस्लिम समुदाय के एक किशोर ने हिंदू देवी देवताओं पर अभद्रतापूर्ण टिप्पणी करते हुए अपने मैसेज को सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसी दौरान यह बात बढ़ गयी और यह बात पुलिस तक गई। जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 


बता दें की आज भागलपुर पुलिस ने 17 वर्षीय मुस्लिम किशोर को हिरासत में लिया है। दरअसल उसपर आरोप है कि सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर उसने हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर सेल को मामले की जांच के लिए कहा। टीम ने जांच कर पूरी जानकारी ली और उसे हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया। 

सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इशाकचक थाना क्षेत्र का 17 साल का एक मुस्लिम किशोर है। जिसके बारे में सूचना मिली थी। कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया और उसका फ़ोन भी जब्त कर लिया गया है। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किशोर के मुताबिक एक हिन्दू लड़के से बहस हुई थी। इसके बाद ये आवेश में आकर हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ भ्रामक टिप्पणी की थी। हालाँकि इस टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया था।  

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News