बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर, तीन प्रखंडों के 40 गांवों में घुसा पानी

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर, तीन प्रखंडों के 40 गांवों में घुसा पानी

MUZAFFARPUR : जिले के कटरा, औराई व गायघाट प्रखंड में बाढ़ विकराल रूप धारण करने लगी है। बागमती और लखनदेई का पानी तेजी से नए गांव को अपने चपेट में ले रहा है। बागमती का पानी तीनों प्रखंड के करीब 40 गांवों में प्रवेश कर गया है। कटरा व औराई के बाढ़ प्रभावित गांवों के एक हजार घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सड़को पर पानी चढ़ने से आवागमन ठप है। कटरा में बागमती के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाके की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ का पानी धनौर, कटरा, माधोपुर, बकुची,भवानीपुर, खंगुरा समेत करीब एक दर्जन नए गांव में घुस गया है। जिससे कई लोग बेघर हो गए हैं। सड़कों पर पानी चढ़ने से आवागमन ठप है। लोग जर्जर व छोटी नाव के सहारे घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। वही गायघाट प्रखंड की 5 पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। 

शिवदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 सुंदरपुर टोला की सड़क टूट जाने से लगभग 200 परिवार का गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अपने स्तर से टूटे हुए सड़क पर बांस का चचरी बनाने में जुटे हुए हैं। लोगों का आरोप है की अभीतक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 


Suggested News