बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पुलिस ने कुख्यात डकैत समेत दो को किया गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने कुख्यात डकैत समेत दो को किया गिरफ्तार

नालंदा।  पुलिस ने  फरार चल रहे कुख्यात डकैत मो शाकिब समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी डकैती कांड का अभियुक्त है। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर उसे गगनदिवान मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया। जहां वह अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। वहीं दूसरा मारपीट का आरोपी राजू यादव है।  गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के लिए राहत

डकैत मो. शाकिब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। हाल के दिनों में जिस तरह से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, उसके बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। फिलहाल गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। 

Suggested News