गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन आज ,ट्रैफिक रूट डायवर्ट , 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का करेंगे शिलान्यास,
गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन आज 172 करोड़ के टेक्नोलॉजी सेंटर का करेंगे शिलान्यास, ट्रैफिक रूट डायवर्ट
Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सोमवार को गया जी जिला के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का आधिकारिक शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और विकास कार्यों से जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस परियोजना के तहत कुल 172 करोड़ रुपये की लागत से टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण होना है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से 84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भव्य भवन की आधारशिला रखी जाएगी। इस केंद्र के बनने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिसे क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
वीआईपी मूवमेंट और कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए गया जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
यातायात निर्देश: यह ट्रैफिक डायवर्जन आज 15 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। चिन्हित मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुए रूट डायवर्ट किया गया है, ताकि कार्यक्रम स्थल और वीआईपी रूट पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।