बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नई शिक्षा नीति से क्या हो सकते हैं फायदे, खुद बताएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई शिक्षा नीति से क्या हो सकते हैं फायदे, खुद बताएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

NEW DELHI : देश में 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किए गए हैं। नई शिक्षा नीति लागू किए जाने का ऐलान हो चुका है। इसको लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल उठ रहे हैं । इन्हीं सवालों के जवाब अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी खुद नई शिक्षा नीति के फायदे को गिनाएंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में बदलाव को लेकर एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। 

इस कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, भविष्य के शिक्षा, रिसर्च जैसे मुद्दे पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमिटी के सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे। नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद शिक्षा व्यवस्था में क्या कुछ सुधार होगा, शिक्षा का भविष्य क्या होगा, कैसे इस नई नीति से लोगों को फायदा होगा, विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे इन सभी सवालों पर चर्चा की जाएगी। 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में नई शिक्षा नीति लांच की है। इस नई नीति में इस बात पर फोकस किया गया है कि विद्यार्थी को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दिया जाए। ताकि बच्चे प्रारंभिक के साथ साथ अपने कौशल का विकास भी कर पाएं।

Suggested News