बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनतांत्रिक विकास पार्टी के नालन्दा जिला इकाई का हुआ गठन, 11 सदस्यों का हुआ मनोनयन

जनतांत्रिक विकास पार्टी के नालन्दा जिला इकाई का हुआ गठन, 11 सदस्यों का हुआ मनोनयन

NALANDA : आज नालंदा जिला में जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के निर्देशानुसार पार्टी के प्रधान महासचिव, बिहार प्रदेश अमर आजाद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के कामकाज एवं नई नालन्दा जिला कमिटी का विस्तार व गठन किया गया। 


बैठक में सर्वसम्मति से नालंदा पार्टी जिला अध्यक्ष नरेश पासवान, पंचायत समिति गौतम कुमार, प्रखंड अध्यक्ष चंडी मनीष पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सिलाव राजगीर कुंदन कुमार सहित 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। 

अमर आजाद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार बिहार के दलित पिछड़े एवं गरीब जनता की मजबूत आवाज हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालन्दा में जल्द ही आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे हज़ारों लोग शामिल होंगे।

अमर आजाद पासवान ने जनतांत्रिक विकास पार्टी नालंदा जिला कमिटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की उम्मीद है कि आप सब पार्टी के विचारों एवं जनसंघर्षों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। अमर आजाद पासवान ने अनुमंडल अस्पताल राजगीर का निरीक्षण किया एवं सैकड़ो की संख्या में डेंगू से पीड़ित परिवार से मुलाकात भी किया। बताया गया की पिछले कई दिनों में 500 लोग राजगीर में डेंगू की चपेट में आ गए है और दर्जनों की जान गई है। अमर आजाद सरकार से मांग की है कि डेंगू से मरने वाले पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपया मुआबजा एवं सरकारी नौकरी दी जाएं। 

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट 

Suggested News