बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई गोलीबारी, एक घायल

नालंदा में आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई गोलीबारी, एक घायल

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र के बासवन विगहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की गयी है. जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है. जबकि दो अन्य मारपीट में घायल हो गए हैं. 

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि गांव के ही डोमन यादव व शिवन यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आज इस विवाद ने तूल पकड लिया. 

जहाँ डोमन यादव द्वारा गोलीबारी की गई. जिसमें शिवन यादव गोली लगने से घायल हो गया. वही कमला देवी, सुधा देवी मारपीट में घायल हो गयी. 

इधर घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News