बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar news: नालंदा में एक ही रात पांच घरों में भीषण चोरी, लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ किया साफ

Bihar news: नालंदा में एक ही रात पांच घरों में भीषण चोरी, लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ किया साफ

नालंदा-रहुई थाना क्षेत्र इलाके के अब्दुलहिचक गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों के झुंड ने कुल पांच घरों निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर गोदरेज और पेटी में रखें नगद ढाई लाख 15 लाख महंगे आभूषण,महंगे बर्तन एवं समान पर हाथ साफ कर दिया। 

घर का टूटा हुआ ताला देखकर ग्रामीणों को चोरी की घटना की जानकारी सुबह में हुई। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को दी गई।पीड़ित गृह स्वामी शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जिन घरों में चोरी हुई है उन सभी घरों में ताला बंद था। 

सभी लोग अपने-अपने घरों को छोड़ बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा अज्ञात चोरों के झुंड ने आराम से उठाया। वही इस घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरी की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।

 ग्रामीणों ने बताया कि इस चोरी के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय


Editor's Picks