नालंदा पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शुमार अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 साल से था फरार

नालंदा पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शुमार अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 साल से था फरार

NALANDA : जिले में जहाँ अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीँ पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शुमार अपराधी को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आशानगर इलाके से टॉप 10 सूची में शामिल अपराधी नीति यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

घटना के संबंध में रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नीति यादव रहुई थाना क्षेत्र इलाके के टॉप 10 सूची में शामिल है और इसके ऊपर कई अपराधिक मामला नालंदा जिले कई थाने में अंकित है। नीति यादव पिछले 8 वर्षों से कई कांडों में फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News