बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया गया सीएम शिंदे और अजीत पवार का नाम, जानिए बीजेपी को क्यों बदलना पड़ा फैसला

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया गया सीएम शिंदे और अजीत पवार का नाम, जानिए बीजेपी को क्यों बदलना पड़ा फैसला

DESK. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अलग अलग राज्यों में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर रही है. इसमें महाराष्ट्र के लिए भी पार्टी ने कई नेताओं को स्टार प्रचारकों के रूप में पेश किया. हालांकि अब एक बड़ा बदलाव करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का नाम हटा दिया है. 

भाजपा ने यह फैसला महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) का पत्र मिलने के बाद किया है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा के स्टार प्रचारक केवल भाजपा के नेता हो सकते हैं। अन्य दलों के नेता को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया जा सकता। सीईओ ने हाल ही में सभी जिला कलेक्टरों और जिला चुनाव अधिकारियों को लिखे पत्र में स्टार प्रचारकों के लिए एक ही पार्टी से होने की आवश्यकता के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 का हवाला दिया है। भाजपा ने चुनाव आयोग को सुधार के बाद 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट दी है। इसमें पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया है, "यह लिस्ट महाराष्ट्र राज्य के लिए अनुसूची 4 और 5 में शामिल शेष संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वैध मानी जा सकती है। जब तक कि हम शेष कार्यक्रम के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर एक नई लिस्ट नहीं भेजते।"

एनसीपी ने की थी शिकायत : बता दें कि शरद पवार की एनसीपी ने भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। शिवसेना की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार स्टार प्रचारक के रूप में थे। बता दें कि महाराष्ट्र लोकसभा सीटों के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है। 80 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। यहां पांच चरण में चुनाव हो रहे हैं। 19 अप्रैल से 20 मई तक मतदान होगा। चार जून को रिजल्ट आएंगे।

Suggested News