बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए सत्यपाल नरोत्तम, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए सत्यपाल नरोत्तम, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

PATNA : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राजनैतिक प्रकोष्ठ के सत्यपाल नरोत्तम प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए हैं। महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सत्यपाल नरोत्तम एक कर्मठ कार्यकर्ता है उनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा की सत्यपाल नरोत्तम का 25 वर्षो का राजनैतिक सामाजिक जीवन और सांगठनिक अनुभव हमारे समाज को नई दिशा देगा। भारतीय जनता पार्टी में बूथ से लेकर प्रदेश कार्यालय मंत्री तक का दायित्व निभानेवाले सत्यपाल नरोत्तम बिहार में संगठन और समाज के बीच काम करेंगे।

ज्ञातव्य हो कि 13 फ़रवरी को हुए झांसी में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इन्हें नवदायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने कहा कि बिहार में तेली समाज को राजनैतिक,आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ करने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मनोनयन पर बधाई देनेवालों में मुख्य रूप से अजय गुप्ता, राकेश रंजन और दुर्गेश साहू,प्रियंका साहू थे।

Suggested News