बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नशे में धूत महिला का सनसनीखेज खुलासा, कहा कई नेताओं के साथ हुई हमबिस्तर

BIHAR NEWS : नशे में धूत महिला का सनसनीखेज खुलासा, कहा कई नेताओं के साथ हुई हमबिस्तर

NALANDA : नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की शाम अम्बेर मोड़ पर कार्रवाई कर हाई वोल्टेज ड्रामा करते नशेड़ी महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला पटना जिला की रहनेवाली बताई है। जांच में नशे की पुष्टि के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद ने पूछताछ में महिला ने बताया कि बिहाशरीफ आने के बाद शिवपुरी मोहल्ला की एक महिला किराना दुकानदार ने राकेश नामक युवक से मिलाया। युवक के साथ वह रिलेशन में कुछ साल रही। इसके बाद युवक ने उसे शराबी बना दिया। इसके बाद उसे कुछ रसूखदार व नेताओं के पास हमबिस्तर होने के लिए भेजा जाने लगा। महिला ने ऐसे कुछ नेताओं का नाम भी खुलासा किया है। 

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि महिला को नशे की हालत में हंगामा करते पकड़ा गया। जांच में नशे की पुष्टि के बाद उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस महिला के बयानों की जांच कर रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News