बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक, संगठन को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक, संगठन को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

RANCHI : रविवार को झारखंड की राजधानी रांची स्थित एक होटल में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। बिहार-झारखंड, केरल, दमन दीव, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, असम सहित कई प्रदेशों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों का जुटान हुआ। बैठक में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने झारखंड सहित अन्य राज्यों में पार्टी और संगठन विस्तार को लेकर सभी से वन-टून वन रायी ली और उनकी सलाह को भी सुना। इस मौके पर केरल की लेबर पार्टी का हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ( से.) में विलय किया गया। लेबर पार्टी के अध्यक्ष वी. के. विक्रमन एवं और उपाध्यक्ष के पवित्रन ने विलय का प्रस्ताव दिया था। बैठक में जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने हिन्दुतानी आवाम मोर्चा (से.) की शुरुआत की। हम पार्टी से गरीबों, मजदूरों और वंचितों को काफी उम्मीद है। पार्टी बिहार-झारखंड सहित देश भर में गरीब, वंचित और आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगी और उनके मुद्दों पर उठायेगी। हम पार्टी ने हमेशा से ही गरीबों के आवाज को बुलंद किया हैं. गरीबों को हक़ दिलाना पार्टी कि पहली प्राथमिकता हैं। 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जल्द झारखंड की पार्टी इकाई का विस्तार होगा। राज्य के दलित - आदिवासी और गरीब भाइयों की लड़ाई हमें लड़नी है, उनके हक के आवाज उठाने पार्टी हर स्तर संघर्ष करेगी। झारखण्ड सहित देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी का विस्तार करेंगे। देश के हर भू भाग पर जीतन मांझी के चाहने वाले हैं.. उन सबका आग्रह आ रहा है कि हम पार्टी का विस्तार उनके यहाँ हो और बाबा साहब, कांशीराम जी की तरह पूरा देश आपको प्यार करता है, आप पर विश्वास करता है। संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी कि जान हैं. कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज पार्टी इस मुकाम पर पहुंची हैं। संतोष सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी कि बैठक में एन डी ए के मजबूती के लिए बातचीत हुई। पार्टी ने बैठक में मजबूत जनाधार वाले क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पर बातचीत की गई है.. हमारा यह पहले भी संकल्प रहा है और आज फिर हमने तय किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा गरीबों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि पार्टी के नीति और कार्यक्रमों कि जानकारी हेतु कार्यकारिणी की बैठक में हम पार्टी के वेबासाइट ham.org.in और पार्टी के नाम वॉट्सएप चैनल को पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी के द्वारा लॉन्च किया गया। बैठक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक प्रफुल्ल मांझी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक ज्योति देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय ने किया। साथ ही राजनैतिक प्रस्ताव भी लाया। 

वहीँ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये गये। जिसमें हम की विचार धारा जन जन तक पहुँचाना एवं गरीबों की भागीदारी राजनीति में बढाना, अगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा महिलाओं और गरीबों की भागीदारी को बढाना, एन०डी०ए० के सभी घटक दलों से वार्ता कर हम के लिए ज्यादा ज्यादा सीटों का चयन एवं उसकी तैयारी अभी से एक अभियान चलाकर कर रखना और प्रधानमंत्री का आभार सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय जैसा अहम मंत्रालय हमारे नेता को देना। यह मंत्रालय जो देश के गरीब वर्ग के लोगों को रोजगार एवं उद्यम से जोड़कर सशक्त भारत के साथ सक्षम बिहार बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उसके लिए हम प्रधानमंत्री जी के भरोसे पर खरा उत्तरने का प्रयास करेंगे, संगठन का विस्तार बिहार सहित अन्य राज्यों में मजबूती से करना, बजट में बोधगया कॉरिडोर, विष्णुपद कॉरिडोर, अमृत्तसर कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर को गया मुख्यालय में बनाने हेतु विशेष आभार, पितृपक्ष मेला को अंतर्राष्ट्रीय मेला घोषित करने का संकल्प और बिहार से पलायन किए मजदूरों का निबंधन कराने एवं चुनाव के समय पोस्टल बैलेट या अन्य माध्यमों से वोट देने की व्यवस्था कराने का प्रयास करना शामिल है। 

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मारकंडे प्रसाद, रमेश सिँह, राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र मांझी, कौशलेन्द्र दांगी, राधेश्याम प्रसाद, त्रिलोकीनाथ, शाह नबाब, कमाल परवेज, रोमित कुमार, नन्दलाल मांझी, शंकर मांझी, कमलेश सिंह, राजेश कुमार, दिलीप यादव, राजन सिद्दीकी, डी एन सिन्हा, रामजी सिंह, निलेश सिंह, मुकेश मांझी, राजेंद्र यादव, आदि सभी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। 

Suggested News