PATNA : पटना हाई कोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मुकदमों की सुनवाई हेतु कुल छह बेंच का गठन किया गया था। 195 मुकदमों पर समझौता के आधार पर निष्पादित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
इस लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बंधित 43 मामलों में से 17 मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत ने 17 केसों में एक करोड़ 32 लाख 51 हजार रुपया का सेटलमेंट किया गया।
वहीँ आज आयोजित किये गए राष्ट्रीय लोक अदालत में सरकारी सेवा से सम्बंधित 83 मामलों में से 41 मामलों को आपसी सहमति से निष्पादित कर दिया गया।अवमानना के 68 मामलों में से 27 मामलों को निष्पादित किया गया।