बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जन परिवार पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली पहुंचे पटना सिटी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भारतीय जन परिवार पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली पहुंचे पटना सिटी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

PATNA : भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली आज पटना सिटी पहुंचे। इस मौके पर भारतीय जन परिवार पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पटना सिटी खोजकला में उनका जोरदार स्वागत किया। 

पार्टी नेता सुधीर मालाकार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पृथ्वी कुमार माली का स्वागत किया। माली सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

वहीँ पृथ्वी कुमार माली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया  कि बिहार में अपार सम्भवनाए हैं। बिहार के विकास के लिए हम सब को एक साथ आकर पार्टी को मजबूत करना होगा। मौके पर सुधीर कुमार माली, विकास कुमार, बिजय कुमार, बालदेव, लाला रायसहित कई लोग उपस्थित थे।

Suggested News