बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा, बिहार की जनता को नया विकल्प देंगे

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा, बिहार की जनता को नया विकल्प देंगे

PATNA : भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि भारतीय जन परिवार पार्टी विशेष तौर पर वंचितों गरीबों और पिछड़ों के लिए बनाई गई है। बिहार में कई बार सत्ता परिवर्तन हुए, लेकिन अब तक यह राज्य विकास के न्यूनतम पैमाने को भी नहीं छु पाया है। अस्पतालों की स्थिति बदतर है। स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। बेरोजगारी चरम पर है। 

लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्य में अब तक पलायन करने को मजबूर हैं। उद्योग- धंधा का बिहार में घोर अभाव है। ऐसे में युवा व्यक्ति होने के नाते यह सब चीजें मुझे काफी झकझोर रही थीं और अंततः हमने एक पार्टी बनाने का निर्णय लिया। अब हमलोग इस पार्टी को पंचायत स्तर पर खड़ा करेंगे और बिहार की जनता को एक नया विकल्प देंगे। हमने तय किया है कि इस पार्टी में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं रहेगा। हर तबके और समुदाय के लोग इस पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। पार्टी ने आमलोगों को जोड़ने के अभियान भी चला रखा है। 

हमारी पार्टी अगले चुनाव में पूरे दमखम से उतरेगी। हमारा प्रथम उद्देश्य राज्य के युवाओं को जोड़ना है। इसके लिए शिक्षक संस्थानों का भी हमलोग दौरा करेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। प्रेस  कॉन्फ्रेंस में मनोज कुमार मालाकार, अमरेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार यादव, सुधीर कुमार महतो , पप्पू कुमार, मुकेश सैनी, शिवरतन मालाकार, सत्येंद्र कुमार , पंकज कुमार, अजय कुमार, रंजीत यादव, रंजीत भगत आदि मौजूद थे।


Suggested News