बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सपनों को लगा पंख...! गरीब परिवार के बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करा रहा 'राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा'

सपनों को लगा पंख...! गरीब परिवार के बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करा रहा 'राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा'

PATNA: गांव के वैसे गरीब परिवारों के बच्चे जिन्हें शहर तक जाने का अवसर नहीं मिलता,ऐतिहासिक धरोहरों को देखने-जानने और समझने का मौका मिलता वैसे नौनिहालों के सपनों में पंख लगाने की पहल शुरू कर दी गई है. सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा वैसे बच्चों को बिहार के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करा रहा है. 

राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा की पहल की हो रही सराहना

राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा की तरफ से मधुबन विधानसभा के 10-15 साल उम्र के पचास बच्चों को पटना एवं वैशाली परिभ्रमण कराया जा रहा है. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बच्चों के जत्था को रवाना किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने बताया कि वो खुद भी इस परिभ्रमण कार्यक्रम में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे बच्चे जो दलित समुदाय से आते हैं, जो आर्थिक परेशानी के कारण कभी घर से बाहर नहीं जा पाते हैं,  उन्हें बाहर की दुनिया दिखाकर उनका मानसिक एवं सामाजिक सोच को विकसित करना है। 

बता दें, सपनों की उड़ान कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय युवा कल्याण मोर्चा का संगठन विस्तार कार्यक्रम भी दो दिनों से फेनहारा प्रखंड के सभी पंचायतों में चल रहा था. जिसके अंतर्गत हर पंचायत में 15   प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। 5 मार्च को इसी संगठन के तहत होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन फेनहारा के आर. बी. सेवा सदन में दोपहर 2:30 बजे से रखा गया है। मौके पर मनीष सिंह, अमित, विकाश सोनी, पीयूष, धीरज, रिपु, मोनू बैठा, आबिद, इमरान, अशरफ अकील, अनीश अहमद एवं संघटन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Suggested News