बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा: ब्रजेश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार बने दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष

नवादा: ब्रजेश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार बने दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष

नवादा. जिला दवा विक्रेता संघ का चुनाव रविवार को शहर के आशीर्वाद होटल में कराया गया। जिसमें ब्रजेश राय लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार पंकज चौरसिया को 242 मतों के अंतर से हराया। चुनाव में मतदान के लिए 855 सदस्यों की सूची जारी की गई थी, जिसमें 798 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश राय को कुल 518 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पंकज चौरसिया को 276 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

सचिव पद के लिए अनिल कुमार को 486 वोट व उनके प्रतिद्वंद्वी जोगेंद्र कुमार को 298 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर भोला प्रसाद को 493 वोट मिले, उनके प्रतिद्वंद्वी राजन कुमार ने 298 वोट प्राप्त किया।  उपाध्यक्ष के पद पर पंकज कुमार सिन्हा को 505 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार को 270 वोटों से संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर ज्योतिष कुमार को कुल 490 वोट मिले और प्रतिद्वंद्वी अमरनाथ को 296 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव के रूप में अशोक कुमार को 501 वोट लाकर जीत हासिल की, वहीं प्रतिद्वंद्वी नागमणि शर्मा को 281 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बिहार केमिस्ट ड्रग एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, प्रभाकर सिंह (संगठन सचिव), तरूण कुमार सिंह (प्रशानिक सचिव), प्रभात कुमार (उपाध्यक्ष, मगध जोन) महेंद्र कुमार (संगठन सचिव), संजय कुमार जगुआर (अध्यक्ष, गया जिला) उपस्थित रहे। चुनाव को लेकर दवा विक्रेताओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान को लेकर सुबह से ही भीड़ जुटी रही। मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषित किया गया। जिसके बाद दवा विक्रेताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रजेश सहित अन्य को फूल माला से लाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा दवा विक्रेताओं के साथ खड़े रहेंगे।

Suggested News