बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा की सौम्या सौरव ने मारी बाजी, सहायक अभियंता परीक्षा में हासिल की सफलता

नवादा की सौम्या सौरव ने मारी बाजी, सहायक अभियंता परीक्षा में हासिल की सफलता

NAWADA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियंता का फाइनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें नवादा के न्यू एरिया मोहल्ला की सौम्या सौरव ने सफलता अर्जित की है। उनकी इस सफलता से पिता अमित कुमार सिन्हा एवं माता उर्मिला देवी ने खुशी जाहिर की है। सौम्या सौरभ चार बहन और एक भाई है। बड़ी बहन सुमन कुमारी सर्वे डिपार्टमेंट बिहार सरकार में क्लर्क के पद पर कार्यरत है, जबकि दूसरी बहन ज्योति सिन्हा डॉक्टर हैं। 

छोटा भाई शुभम सौरभ वर्तमान में एनआईटी पटना में चतुर्थ वर्ष का छात्र है और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पढ़ाई कर रहा है। सौम्या सौरभ ने बताया कि कड़ी मेहनत और सतत प्रयास से यह सफलता हासिल हो सकी है। सौम्या की प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा में हुई थी। शुरुआती दौर से हीं कुछ करने की तमन्ना थी। इसलिए मैंने कभी हार नहीं मानी। बीटेक और एमटेक करने के बाद लगातार प्रत्येक दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती रही और कड़ी मेहनत के बल पर सफलता मिली है। 

सौम्या सौरभ ने बताया कि किसी विद्यार्थी को कभी हार मानना नहीं चाहिए। उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। सौम्या की इस सफलता पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निर्देश डॉ. अनुज कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सौम्या स्कूल के समय से ही काफी मेधावी और मेहनती विद्यार्थी थी जिसके बल पर आज ही सफलता मिली है। पूरा परिवार और विद्यालय के सभी शिक्षक गण ने खुशी जाहिर करते हुए सौम्या को बधाई दी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News