बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा मंडल कारा में 4 घंटे तक चला छापेमारी अभियान, बैरंग हाथ लौटी पुलिस

नवादा मंडल कारा में 4 घंटे तक चला छापेमारी अभियान, बैरंग हाथ लौटी पुलिस

NAWADA : जिले के मंडल कारा में सदर एसडीओ डीएसपी और अन्य अधिकारियों के द्वारा छापामारी की गई। इस दौरान जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। कैदियों के पास रखे कई प्रतिबंधित सामानों की सूचना पर शुक्रवार को नवादा के अनुमंडल पदाधिकारी उमेश भारती के नेतृत्व में जेल में 4 घंटे तक छापेमारी की गई। लेकिन यह पहला मौका रहा जब अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। 

हालाँकि आज तक जितनी बार भी छापेमारी जेल में हुई , उसमें जेल में चाकू गांजा, मोबाइल फोन , खैनी आदि की बरामदगी हुई थी। लेकिन यह पहला मौका है जब अधिकारियों को कुछ भी नहीं मिला।

बताया जा रहा है की जब से कारा अधीक्षक के रूप में अभिषेक कुमार पांडेय की पदस्थापना हुई है। तब से व्यवस्था अनुशासित बनाए जाने की वजह से जेल मैनुअल के हिसाब से ही नवादा मंडल कारा का संचालन किया जा रहा है। कैदियों को अपने हिसाब से रहने में असुविधा हो रही है। बावजूद नियम कानून का पालन के अभ्यास ने कैदियों को भी खुशियों से भरा है। 

नियम पालन की कढ़ाई के कारण जेल में अवैध सामान लाना मुश्किल हो गया। निश्चित तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जेल प्रशासन के बेहतर कार्यों की सराहना की है। छापेमारी में कई थानों के अधिकारियों के साथ नवादा के बीडीओ अंजनी कुमार भी मौजूद थे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News