बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में जमीन विवाद में हुई जमकर मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत 4 गंभीर रुप से घायल

नवादा में जमीन विवाद में हुई जमकर मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत 4 गंभीर रुप से घायल

Nawada : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की जान चली गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है जिले के कोरनरहट थाना के कुशा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल एक बुजुर्ग केशव प्रसाद यादव  की इलाज के दौरान मौत हो गई।  

इधर जैसे की केशव यादव की मौत की खबर गांव में पहुंची मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इधर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोप को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी भी मारपीट की घटना में घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News