बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भगवान के घर में महापाप, नवादा में नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

भगवान के घर में महापाप, नवादा में नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक मंदिर में रविवार 7 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। गांव के ही दिनेश चौहान ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। उसने बच्ची को 10 रुपये देने के बाद उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। 

इस बाबत पीड़िता की मां ने नारदीगंज थाने में दिनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पीड़िता रविवार को दिन में 2 बजे गांव में खेल रही थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए उसने मंदिर में शरण ली। तभी आरोपित भी वहां पहुंच गया और नाबालिग को 10 रुपये देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।बारिश थमने के बाद लड़की का एक रिश्तेदार ढूंढते हुए वहां पहुंचा। तभी उसकी नजर मंदिर में लड़की पर पड़ी। उसके रिश्तेदार पर नजर पड़ते ही आरोपित भाग गया। 

बच्ची की हालत देखकर तत्काल उसने परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद गांव में ही मामले को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता की मां ने सोमवार को थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 

नारदीगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Suggested News