बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीन में दफन बालक बताएगा अपनी मौत की वजह... जानिए क्या है पूरा मामला

जमीन में दफन बालक बताएगा अपनी मौत की वजह... जानिए क्या है पूरा मामला

नवादा। नगर थाना क्षेत्र के गौनवां के  सूर्य मंदिर के निकट एक बालक के दफन शव को पुलिस के सहयोग से निकाला जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे की हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की गई थी।

मामले में बताया गया कि पंकज सिंह का 12 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार कल शाम लापता था। खोजबीन के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिली। अचानक देर शाम उसे घर के पास गिरा हुआ पाया गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद परिवार वालों ने हिंदू रिति रिवाजों के अनुसार उसे नदी के पास दफना दिया।

परिवार को मिली हत्या की जानकारी

इसी बीच यह बात सामने आई कि बच्चे की हत्या की गई है। जिसके बाद परिजन पुलिस के पास गुहार लेकर पहुंचे। पुलिन ने भी आनन फानन में मृत बच्चे के शव को निकालने की तैयारी शुर कर दी। वहीं अब परिजनों को भी लगता है कि उनके बच्चे की हत्या की गई है।


Suggested News