बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड से 5 चोर को किया गिरफ्तार

नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड से 5 चोर को किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले के पकरीवरावां थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में घर से हुए ज्वेलरी चोरी के मामले का नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल ने बड़ा उद्भेदन किया है। चोरी की मामला में झारखंड से चोर को गिरफ्तार किया गया है। चोरों की गिरफ्तारी हेतु डॉग स्क्वायड एवं तकनीकी अनुसंधान की मदद ली गई थी।

उसी क्रम में आसूचना संकलन के आधार पर घटना में शामिल कुल 05 चोरों की गिरफ्तारी की गई है। ये गिरोह बिहार झारखंड  में सक्रिय होकर घटना को अंजाम देते थे। 3 चोर को पकरीवरावां थाना के द्वारा झारखंड पुलिस को अग्रतर कार्यवाही हेतु सौंपा गया है। गिरफ्तार हुए चोरों के पास से एक सोना का बेसर बरामद किया गया है। अन्य चोरी हुए सामानों की बरामदगी हेतु पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि रविवार को चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गोकर्ण सिंह अपने घर में सोए थे। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। आशंका जताया जा रहा है कि चोर छत के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में प्रवेश कर गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखा सोने का सभी आभूषण को लेकर चले गए थे। सुबह में जब लोग सोकर उठे तो चोरी का पता चला। 

गृहस्वामी के छोटे पुत्र आदित्य कुमार ने बताया था कि उनका बड़ा भाई डिफेंस में जूनियर इंजीनियर हैं। भाभी का सारा गहना घर में गोदरेज में रखा था। जिसकी चोरी की गई थी। जिसके बाद पकरीबरामा के डीएसपी एसपी के आदेश पर टीम गठन कर एक विशेष छापामारी की और बड़ा खुलासा किया गया है। पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News