नवादा। अकबरपुर थाना क्षेत्र के हुडरहि गांव में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर चार पुलिककर्मियों को गंभीर रूप के घायल कर दिया। घायलों में एक प्रशिक्षु आईपीएस भी शामिल थे। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि देर रात गांव में पुलिस वारंटी को पकड़ने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान पुलिस ने गांव के एक घर के छत पर चढ़कर किसी को पकड़ना चाहा उसी दौरान गांव के लोगों ने चोर-चोर हल्ला कर पुलिस पर हमला बोल दिया. जबतक हम संभल पाते, तब तक लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिया।
प्रशिक्षु एसपी हो गए घायल
ग्रामीणों के इस हमले में प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश का सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनके साथ कई पुलिसकर्मी एवं एसआई आर एन पासवान भी घायल हो गए सभी का इलाज अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस पर हुए हमले के बाद एएपी अभियान सहित थाना की पुलिस आनन-फानन में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गांव में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है।