बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी सिंह की हुई विदाई, खूब मिला उपहार, मुखिया संघ ने कहा- 3 साल में विकास की तेज हुई रफ्तार

नवादा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी सिंह की हुई विदाई, खूब मिला उपहार, मुखिया संघ ने कहा- 3 साल में विकास की तेज हुई रफ्तार

NAWADA : नवादा सदर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरूवार को समारोह आयोजित कर नये प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक रंजन का स्वागत किया गया। वहीं निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को विदाई दी गई। इस दौरान नये प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभागार में उपस्थित कर्मी एवं अन्य ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा प्रखंड में जिस प्रकार निवर्तमान बीडीओ अजंनी कुमार सिंह ने विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाया है, उससे कहीं ज्यादा उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा। 

प्रखंड के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विकास की योजना पहुंचे। प्रखंड कार्यालय के संचालित योजनाओं के अलावे उनके द्वारा अन्य योजनाओं को भी प्रखंड में लाकर उनका संचालन करवाना प्राथमिकता होगी। 

वहीं निवर्तमान बीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि तीन वर्ष तक प्रखंड के सभी पंचायतों में उनके द्वारा विकास को रफ्तार दी गयी है। सभी गांव में विकास की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। यहां के लोगों के सहयोग के कारण ही वह इतने कम समय में भी प्रखंड को जिला में आगे ला दिये। नवादा प्रखंड के लोगों का प्यार को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। 

इस दौरान मुखिया संघ के द्वारा नये एवं पुराने बीडीओ को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं कई कर्मियों ने भी दोनों बीडीओ को बुके देकर सम्मानित किया। आकर्षक उपहार देकर विदा किया। इस मौके पर महुली मुखिया विपिन सिंह, आती मुखिया जितेंद्र कुमार, मुखिया नितीश राणा, मुखिया प्रतिनिधि भदोखरा मनोज सिंह, अमित कुमार,टुनी सिंह, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News