बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेता ने नक्सल प्रभावित इलाका में बांटे मास्क व सेनेटाइजर, पढ़िए पूरी खबर

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेता ने नक्सल प्रभावित इलाका में बांटे मास्क व सेनेटाइजर, पढ़िए पूरी खबर

NAWADA ; नवादा जिले के रजौली केन्द्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजौली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच मास्क, हैंड सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया। 

मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित इलाका में कई सामग्री का वितरण किया गया। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम मनाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हरदिया पंचायत के जाजपुर गांव के महादलित टोले में कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंदो के बीच साबुन, हैंड सेनेटाइजर व मास्क वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। अंत्योदय, धारा-370, 35A, राम मंदिर, तीन तलाक बिल, किसान सम्मान निधि योजना के साथ कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दृढ़ इच्छाशक्ति के बदौलत कई अहम फैसले लिए।

वही नवादा में भी कई जगहों पर सामग्री का वितरण किया गया है। जहां पर जिला संयोजक अभिजीत कुमार के देखरेख में इस काम को पूरा किया गया।  मौके पर उज्जवल कुमार, मनीष गोविंद, प्रशांत कुमार आलोक कुमार,भोला राजवंशी, मंडल महामंत्री सुबोध कुमार, संतोष वर्मा, युवा मोर्चा पवन कुमार, मनोज कुमार, मनोज राजवंशी, रंजेश कुमार, महिला मोर्चा इंदु देवी, नवीन कुमार, रंजीत कुमार उपस्थित थे। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News