बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में पोस्टर चिपका कर नक्सली ने की लेवी देने की मांग, 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गया में पोस्टर चिपका कर नक्सली ने की लेवी देने की मांग, 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

GAYA : नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने वाले नक्सली को 15 घंटे के अंदर गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 25 फरवरी 2024 को गुरुवा थाना क्षेत्र के नगमा पंचायत के जयनगर स्कूल के दीवार पर और योगिया गांव के पानी टंकी पर धमकी भरा पत्र चिपकाए गया था। इसके बाद गुरुवा थाने के पुलिस एक्टिव हुई और इस मामले में शामिल नक्सली सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है की सुनील यादव औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र का निवासी है। वही वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि अन्य सहयोगियों के नाम भी सुनील के द्वारा बताए गए हैं। जिस पर पुलिस काम कर रही है।

एसएसपी आशीष भारती ने आगे बताया कि पर्चा चिपकाने का मकसद लेवी वसूलना था। ताकि आसपास के लोगों के बीच डर भय का माहौल कायम हो सके। लेकिन गया पुलिस ने उसे नाकाम करते हुए 15 घंटे के अंदर सलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। सुनील यादव के ऊपर सलैया थाने में 59/19 शराब कांड का मामला दर्ज है। सुनील की गिरफ्तारी के बाद गया पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News