वैशाली से एनडीए उम्मीदवार वीणा देवी के पास है इतनी संपत्ति, गहनें और रिवॉल्वर की हैं शौकीन

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियसी हलचल तेज है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन की प्रक्रिया को पूरी कर रहे हैं। पहले और दूसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं पांचवें और छठें चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। छठे चरण के लिए वैशाली से चिराग पासवान की लोजपा (रा) और एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी ने नामांकन दाखिल किया है। वैशाली में छठे चरण में यानी 25 मई को चुनाव होना है।
गहनों की हैं शौकीन
वहीं आज हम जानेंगे कि चिराग पासवान की उम्मीदवार कितनी रईस हैं। बता दें कि, वीणा देवी सिर्फ गहनों की ही नहीं रिवॉल्वर की भी शौकीन हैं। शपथ पत्र के मुताबिक वीणा देवी 16 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालिकन हैं। संपत्ति के मामले में वो अपने विधान पार्षद पति दिनेश सिंह से भी आगे हैं। हालांकि अधिक संपत्ति के बावजूद वीण देवी का इनकम टैक्स दिनेश सिंह देते हैं।
कुल संपत्ति 16.39 करोड़
बता दें कि, वीणा देवी और उनके पति दोनों ही गहनों के शौकीन हैं। निवर्तमान सांसद वीणा देवी के पास 12 लाख के गहने हैं, तो दिनेश सिंह 8 लाख के गहनों के मालिक हैं। लोजपा (रा) प्रत्याशी वीणा की कुल संपत्ति 16.39 करोड़ की है। तो पति दिनेश सिंह की संपत्ति 15.78 करोड़ है। वीणा देवी सालाना आय में पति दिनेश सिहं से कहीं आगे हैं। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 में दिनेश सिंह की कुल आय 65 लाख तो वीणा देवी की कमाई 1.28 करोड़ थी।
रिवॉल्वर का लाइसेंस
वीणा देवी ने शपथ पत्र में बताया है कि नामांकन के वक्त उनके हाथ में कुल 2.81 लाख कैश और उनके पति के हाथ में 3.80 लाख कैश है। निवर्तमान सांसद के नाम से एक रिवॉल्वर का लाइसेंस है, तो उनके पति पिस्टल रखते हैं। वहीं वीणा पर तीन मामले दर्ज है। जिनमें दो सरकारी आदेश की अवेहलना और एक चुनाव में प्रावधान से अधिक खर्च का है। ये तीनों मामले फिलहाल कोर्ट में सुनवाई पर हैं।