बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक जदयू और रालोजपा के सांसद भी बने, कल करेंगी नामांकन

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक जदयू और रालोजपा के सांसद भी बने, कल करेंगी नामांकन

पटना. राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया। उन्हें बिहार में भाजपा के साथ जदयू, हम, रालोजपा और लोजपा (रामविलास) ने समर्थन दिया। वे 24 जून को नामांकन करेंगी। इस चुनाव में मुर्मू को 50 प्रस्तावक और 50 समर्थक चाहिए। इनमें जदयू के सात और रालोजप के चार सासंद उनके प्रस्तावक बने हैं।

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू, दिलेश्वर कामत, चंदेश्वर चंद्रवंशी, आलोक कुमार सुमन, संतोष कुशवाहा, दुलाल चन्द्र गोस्वामी और सुनील कुमार ने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तवाक के लिए अपना दस्तखत किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस सहित रालोजपा के चार सांसद भी उनके प्रस्तावक बने हैं। रालोजपा के प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने पशुपति कुमार पारस, के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज, सांसद चैधरी महबूब अली कैसर, सांसद चंदन सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं।

प्रस्तावक में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, रेणु देवी भी प्रस्तावक बनेंगे। नामांकन के दौरान एनडीए की एकता दर्शाने के लिए सभी सहयोगी दल एक साथ दिखेंगे। बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के कई सांसद भी नामांकन में रहेंगे।


Suggested News