बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में NDA ने दिखाई एकजुटता, सबने एक सुर में पूर्ण सहयोग का किया वादा

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में NDA ने दिखाई एकजुटता, सबने एक सुर में पूर्ण सहयोग का किया वादा

पटना. राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार को पटना पहुचंने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. पटना हवाई अड्डे से ही उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई. खासकर लोककलाकारों ने मुर्मू के स्वागत के अवसर पर बिहार और विशेषकर जनजातीय समुदाय की लोक संस्कृति को बेहद निराले अंदाज में पेश किया. आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पटना हवाई अड्डे पर पहुंचते ही बिहार भाजपा के कई नेताओं ने उनका जोदार स्वागत किया. बाद में मुर्मू ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की. 

वहीं मुर्मू के स्वागत के बहाने बिहार NDA के सभी घटक दल लम्बे समय के बाद एक मंच पर आए और राजग की एकजुटता दिखाई. DU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आप के नाम की घोषणा हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुशी हुई और आपको समर्थन देने का ऐलान किया. जदयू के सभी सांसद और विधायक आपके पक्ष में वोट करेंगे और आपका राष्ट्रपति बनना तय है. 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी उत्साहित भाव से अपने दल हम का समर्थन द्रौपदी मुर्मू के लिए करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर चौका दिया. उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं बीजेपी के बारे में भ्रम फैलाया जाता है कि बीजेपी आदिवासी समाज और दलित समाज के खिलाफ है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले से सभी हैरान हैं वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भी मुर्मू को स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आप का अगला राष्ट्रपति बनना तय है. 

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी मंचासीन रहे और मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए निश्चिन्त रहने की बात कही.  एनडीए केसभी  घटक दलों ने एक सुर में पूर्ण सहयोग का मुर्मू से वादा किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, हम पार्टी के वरिष्ट नेता जीतन राम मांझी, सुशील कुमार मोदी, शाहनवाज हुसैन, विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, मंगल पांडे,  अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद, महेश्वर हजारी, श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदि मौजूद रहे. 

Suggested News