बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में सरकार बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाई ख़ुशी, एक दुसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

बिहार में सरकार बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाई ख़ुशी, एक दुसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

BHAGALPUR : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिकॉर्ड नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जनता दल यूनाइटेड भागलपुर शाखा के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है। जिसको लेकर आज भागलपुर के कचहरी चौक पर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर बधाइयां दी। 

वहीँ भागलपुर में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के की ओर से स्टेशन चौक पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के चित्र को मिठाई खिला करके खुशी मनाई गई।

इस मौके पर हम के जिला अध्यक्ष अशोक रजक, जिला के प्रभारी मुखिया अजय कुमार राय, जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल, नाथ नगर प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, विजय कुमार रजक, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार साह, युवा के जिला अध्यक्ष सनोज यादव, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, रोहित जी विपिन मंडल, राजेश मंडल, भुवनेश्वर मंडल, दिलीप दीपक कुमार इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नई सरकार बनने पर एक दूसरे को बधाई दी।

मुंगेर में जैसे ही महागठबंधन से अलग हो जदयू के द्वारा एनडीए के साथ मिल बिहार में पुनः एक बार नई सरकार बनाया गया। वैसे ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हो गया या यू कहें की भाजपा के कार्यकर्ताओं में दोहरी खुशी देखने को मिली। एक राम मंदिर निर्माण तो दूसरा बिहार के सत्ता में पुनः वापसी। जिसको ले आज मुंगेर के सड़कों पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पे उतर विजय जुलूस निकाला। जुलूस में भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल खेलते ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हाथों में प्रधानमंत्री के कट आउट और भाजपा का झंडा लिए अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने बताया की बिहार में जो जंगल राज था। अब वह समाप्त हो जायेगा। बिहार में पुनः एक बार अमन और चैन स्थापित होगा। केंद्र में मोदी सरकार तो बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को सरकार या कहें तो डबल इंजन की सरकार बिहार को और ऊंचाइयों तक ले जायेगी।

भागलपुर से बालमुकुन्द और मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News