बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अधिकारियों की लापरवाही, नहीं दिया कर्मियों का डाटाबेस, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई तय, डीएम के आदेश के बाद अधिकारियों में मचा हड़कंप

अधिकारियों की लापरवाही, नहीं दिया कर्मियों का डाटाबेस, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई तय, डीएम के आदेश के बाद अधिकारियों में मचा हड़कंप

छपरा -आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी कार्यालय के अधिकारियों, यहां तक रेलवे और जयप्रकाश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से कर्मियों की सूची भेजने का पत्र जारी किया था, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी कर्मियों की सूची नहीं भेजी है। अब इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जिन्होंने सूची भेज दी है उन पर कार्रवाई नहीं होगी .

अपर समाहर्ता कार्यालय के अनुसार जिन विभागों के अधिकारियों ने डेटाबेस भेज दिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. बाकी शेष के खिलाफ कार्रवाई होगी. डीएम ने अपने आदेश में दो टूक कहा है चुनाव कार्य में लापरवाही अक्षम्य है, उन्होंने 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कर्मियों का डेटाबेस उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, रजिस्ट्रार जयप्रकाश विश्वविद्यालय,  जिला शिक्षा पदाधिकारी ,सभी अवर निबंधन पदाधिकारी ,अपर सम्हर्ता सारण, कृषि पदाधिकारी, प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, नगर आयुक्त नगर निगम, सहायक निबंधक सहयोग समितियां ,श्रम अधीक्षक ,कार्यालय डीडीसी सारण, कार्यालय सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला भू अर्जन पदाधिकारी लोक शिकायत, निबंधन पदाधिकारी सारण, जिला परिवहन पदाधिकारी, उपभोक्ता विधि प्रतिशो आयोग, जिला पंचायत पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक कार्यालय ,जिला योजना पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिओकापार्जन, कल्याण , जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई ,जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ,जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद एवं सैनिक आपूर्ति निगम, जिला अभियंता जिला परिषद सरण, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला फाइलेरिया पदाधिकारी, प्रबंधक हस्तशिल्प केंद्र, सारण जिला औषधि निरीक्षक, कार्यालय डाक अधीक्षक सारण, कार्यालय अधीक्षक सारण कार्यालय उपकरण अधीक्षक कार्यालय, सहायक निदेशक आत्मा कार्यालय ,आयकर पदाधिकारी सारण, कार्यालय सहायक निदेशक माप तौल, उपनिदेशक पशु विकास, वाणिज़्कर आयुक्त कार्यालय, कार्यपालक अभियंता नही कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास ,कार्यपालक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण संगठन, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल ,कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी एवं पश्चिमी ,कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता नलकूप, निदेशक लेखा एवं योजना, पौध संरक्षण पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, शाखा प्रबंधक सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, अग्रणी बैंक प्रबंधक पदाधिकारी, समादेश्ता गृह रक्षा वाहिनी, शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम,   जयप्रकाश प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सभी केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, रेल चक्का कारखाना बेला दरियापुर, प्रबंधक मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर, आईटीआई कॉलेज मढ़ौरा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मढ़ौरा एवं अन्य सभी कार्यालय प्रधान से डाटाबेस मांगा गया है .

Suggested News