बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेहरू युवा केंद्र ने निकाला 200 मीटर का तिरंगा यात्रा,,भारत माता जय की जयकारा से गुंजा शहर

नेहरू युवा केंद्र ने निकाला 200 मीटर का तिरंगा यात्रा,,भारत माता जय की जयकारा से गुंजा शहर

KAIMUR : जिला से बडी खबर है कि जिला मुख्यालय भभुआ में आजादी का 75वें,अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा 200 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया  जिसमे सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधि एंव नगर के जनता शामिल हुए। इस दौरान जहाँ भारत माता की जय, एंव जय हिंद की जयकारा से शहर गूंज उठा, वहीं इस 200 मीटर के लंबा तिरंगा यात्रा को देखने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई, इस यात्रा को देख लोगों में भी जुनून आ गया, यह तिरंगा यात्रा शहर के कैमूर स्तंभ से निकाल कर एकता चौक होते हुए पटेल चौक तक निकाला गया,

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा पदाधिकारी सुशील करोलिया ने बताया कि देश की सरकार का आदेश है कि इस साल देश के आजादी के 75वें वर्ष को देश का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाए। जिसको देखते हुए विभागीय अधिकारियों के आदेश पर एनवाईके के द्वारा 2 सौ मीटर तिरंगा यात्रा निकाला गया है। यह तिरंगा यात्रा का संदेश है लोगों में जुनून देश भक्ति भरना एवं भाईचारा बनाए रखना है। ताकि लोग इस ध्वज को जाने क्योकि यह एक तीन रंग का कपड़ा नहीं है, यह हमारा तिरंगा है ,हमारे देश की शान है।

तिरंगा यात्रा को लेकर नगर के निवर्तमान नगर सभापति जैनेंद्र आर्य ने बताया कि यह जो हमारे देश का तिरंगा है इसमें हमारे वीर शहीदों का बलिदान छुपा है यह जो तिरंगा का रंग है ये उन्ही महापुरुषों और विर क्रांतिकारियों  के बलिदान का रंग है जिन्होंने अपने खून से सींच के इस तिरंगे को बनाया है। 

इसीलिए इस तिरंगे के सम्मान के लिए हर हिंदुस्तानी अपने जेब में कफन लेकर चलता है कि ना जाने कब देश के लिए मर मिटने का समय आ जाय, क्योंकि अगर कोई हमारे देश के तरफ बुरी नजर से देखेगा,उसे सारा हिंदुस्तानी एक होकर उससे लड़ाई के लिए लड़ाई में शामिल हो जाएगा और अपने जान की परवाह न करते हुए इस अपने भारत देश पर कोई आंच नहीं आने देगा।


Suggested News