चार साल के मासूम बच्चे से किया पड़ोस के युवकों ने अप्राकृतिक यौनाचार, दादा-पोते का है रिश्ता

चार साल के मासूम बच्चे से किया पड़ोस के युवकों ने अप्राकृतिक

SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां अगरेर थाना क्षेत्र के नेकरा गांव में एक चार वर्षीय मासूम बच्चा के साथ गांव के दो लोगो ने अप्राकृतिक यौनाचार किया है। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। शोर सराबा होने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तथा बच्चों को सासाराम के साथ अस्पताल लाया गया है। 

बता दें कि नेकरा के रहने वाले  4 वर्षीय बच्चे के साथ परोस के ही फरहाद तथा  मुन्ना आलम ने अप्राकृतिक यौनाचार किया है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बच्चों को लेकर सासाराम के सदर अस्पताल लाई है। जहां बच्चे का मेडिकल जांच कराया गया है। 

पीड़ित बच्चों के दादा ने बताया कि आरोपी बच्चों का गांव के रिश्ते में दादा लगता है। उसने ऐसा घिनौना काम किया है। इस वारदात में मुन्ना आलम तथा फरहाद दोनों शामिल है। जब बच्चा शोर मचाने लगा, तो ग्रामीण को बात समझ में आई। बच्चों ने भी परिजनों को घटना के बारे में बताई

सासाराम में इस घटना से सनसनी फैल गई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।

REPROT - RANJAN SINGH