बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ना नीतीश कुमार और ना राहुल गांधी, प्रधानमंत्री पद के लिए यह शख्स होगा इंडी गठबंधन का उम्मीदवार, सोनिया गांधी ने दिए बड़े संकेत

ना नीतीश कुमार और ना राहुल गांधी, प्रधानमंत्री पद के लिए यह शख्स होगा इंडी गठबंधन का उम्मीदवार, सोनिया गांधी ने दिए बड़े संकेत

DESK : लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन से प्रधानमंत्री पद के लिए कौन उम्मीदवार होगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इस चर्चा में प्रमुख रूप से नीतीश कुमार और राहुल गांधी की  दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन, इस बीच सोनिया गांधी ने तीसरे शख्स को प्रधानमंत्री बनाने के संकेत दिए हैं।

सोनिया ने खड़गे को किया पसंद

पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए बड़ी भूमिका की वकालत की है। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पर लिखी किताब “Mallikarjun Kharge: Political Engagement with Compassion, Justice, and Inclusive Development” के मौके पर यह बात सामने निकलकर आई है। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने इंडिया गठबंधन की एकता को मजबूत करने का भी संकल्प लिया। कुछ लोगों ने यह विचार व्यक्त किया कि खड़गे को इस गुट का नेतृत्व करना चाहिए। सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे भारत की आत्मा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

अपने भाषण में सोनिया गांधी ने खड़गे की प्रतिबद्धता और विचारधारा की सराहना की। उन्होंने कहा, “उनका शानदार जीवन और कार्य उन मूल्यों का उदाहरण है जो आधुनिक भारत के संस्थापकों और वास्तुकारों ने अपनाए। अदम्य भारतीय भावना का प्रतीक होकर उन्होंने अपनी लंबी यात्रा में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। 

अभी 81 साल के हैं खड़गे

बता दें कि 81 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे को पिछले साल 26 अक्टूबर को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उनके शासन में कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा चुनाव जीते हैं। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के बैनर तले कम से कम 27 पार्टियों को साथ लाने में सफल रहे हैं। इन सभी दलों ने 2024 में लोकसभा चुनाव साथ लड़ने का संकल्प लिया है।

Suggested News