बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

न घर में चैन न बाहर सुरक्षित : घर छोड़ भागी पटना की दो नाबालिग राजगीर में दुष्कर्मी के हाथ लगी, होटल में ले जाकर लूटी अस्मत, चार गिरफ्तार

न घर में चैन न बाहर सुरक्षित : घर छोड़ भागी पटना की दो नाबालिग राजगीर में दुष्कर्मी के हाथ लगी, होटल में ले जाकर लूटी अस्मत, चार गिरफ्तार

पटना. दानापुर की दो नाबालिग लड़कियों से नालंदा के राजगीर में एक होटल रेप किया गया है। दोनों नाबालिग घरेलू विवाद को लेकर अपने घर से भाग गयी थी और अपनी दोस्त के पास चली गयी थी। इस बीच दोनों नाबालिग हवस के पुजारी के हाथ लग गयी। दोनों को होटल में ले जाया गया और रेप किया गया। मामले में मुख्य आरोपी और उसके दोस्त समेत होटल के मालिक और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल दानापुर से 2 दिन पहले दो नाबालिग लड़कियां घर से गायब हो गयी थी। जब मामले की जांच की गयी तो पता चला कि बच्ची आपसी विवाद में घर से निकलकर अपनी सहेली के पास चली गई हैं। 2 दिनों तक सहेली के यहां रहने के बाद जब सहेली ने उन्हें अपने घर जाने को कहा तो दोनों ने कहीं और जाने की इच्छा जताई। इस पर उनकी एक सहेली ने दोनों लड़कियों को अपने एक नजदीकी सुधीर कुमार से के घर पहुंचाने की बात कही।

इस बीच सुधीर ने अपने एक दोस्त राकेश के साथ दोनों लड़कियों को लेकर राजगीर के एक होटल चला गया। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में सुधीर एवं राकेश से मिलकर दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इसमें होटल के मैनेजर एवं मालिक ने भी उसका साथ दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजगीर से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने होटल के मालिक गौरीशंकर ,मैनेजर सत्येंद्र कुमार और सुधीर कुमार और उनके दोस्त राकेश कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Suggested News