Patna accused absconding: पटना पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपी, हिरासत से भागने पर मचा हड़कंप

Patna accused absconding:पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जमील अख्तर उर्फ समीर पुलिस हिरासत से फरार हो गया। सामान की बरामदगी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

Patna accused absconding

Patna accused absconding: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जमील अख्तर उर्फ समीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जमील अख्तर उर्फ समीर को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी किए गए सामान के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस उसे बरामदगी कराने के लिए अपने साथ लेकर गई।

पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया आरोपी

इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच भी की जा रही है।

पटना से कुलदीप की रिपोर्ट