बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेपाल पुलिस का एक और दुःसाहसी कदम, भारतीय सिविलियन को बेरहमी से की पिटाई

नेपाल पुलिस का एक और दुःसाहसी कदम, भारतीय सिविलियन को बेरहमी से की पिटाई

SITAMARHI  : पड़ोसी देश नेपाल ने एकबार फिर एक दुःसाहसी कदम उठाया है। बिहार के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिला सीतामढ़ी के बॉर्डर पर नेपाली पुलिस ने एक बार एक भारतीय सिविलियन की बुरी तरह से पिटाई की है। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा थाना के बसतपुर निवासी फेकन पंडित का 19 वर्षीय पुत्र महेश कुमार आज मंगलवार की दोपहर टोकरी मे मिट्टी का बर्तन लेकर सोनबरसा बाजार बेचने जा रहा था, इसी दौरान बसतपुर गांव से उतर अधवाडा समूह के झीम नदी पुल के समीप नेपाली जवानों ने युवक को घेर उसके टोकरे पटक दीये और लाठी और बूट से बेरहमी से पिटाई करने लगे। 

बताया जा रहा है कि नेपाली जवान तबतक महेश को पीटते रहे जब तक वो बेहोश न हो गया। उसके बेहोश हो जाने के बाद  उसे उसी अवस्था में छोड़कर चले गए। इसके बाद बार्डर पर मौजूद एसएसबी जवानों की उसपर नजर पड़ी। जिसके बाद एसएसबी जवानों ने उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे इलाज के सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।  

इस संबंध में सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके जाँच का आदेश दे दिया गया है। 

बता दें पिछले कुछ दिनों से नेपाल चीन के इशारे पर भारत के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कभी वो भारतीय जमीन को अपना हिस्सा बता रहा है तो कभी भारत द्वारा नेपाल सीमा पर चल रहे निर्माण कार्यो में अड़गा लगा रहा है।

सीतामढ़ी से आदित्यानंद आर्य की रिपोर्ट

Suggested News