बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लावारिस को मिला ममता का आँचल! बेतिया में झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा, महिला ने ली पालन पोषण की जिम्मेवारी

लावारिस को मिला ममता का आँचल! बेतिया में झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा, महिला ने ली पालन पोषण की जिम्मेवारी

BETTIAH : बैरिया प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर थाना क्षेत्र मे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर एक नवजात शिशु झाड़ियों में पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक उतरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 09 में अज्ञात नवजात शिशु को देखा गया। इलाके के शर्मा राम ने बताया की मै सोया हुआ था। इसी बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। 

उन्होंने कहा की उठकर आया तो एक नवजात शिशु की आवाज़ सुनाई दी। राम ने बताया की इस बच्चे को मेरे घर के पास बेल के कांटे पर फैका गया था। मेरे आवाज लगाने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड गई। लोग आए लेकिन बच्चे को नहीं उठा रहे थे। 

इसी बीच मंतुरी देवी पति फुना राम ने बताया की मेरे पास बच्चा नहीं है। मै इस बच्चे की परवरिश करुगी और परवरिश मे कोई दिक्कत नहीं आने दूंगी। इसी कारण से ग्रामीणों ने बच्चा को मंतुरी देवी को सौप दिया। ग्रामीणों ने 10, 20और 100 का रूपये करके चंदा भी देना शुरू कर दिया है।


बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News