बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में संदिग्ध हालत में मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

पटना में संदिग्ध हालत में मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

पटना. फुलवारीशरीफ की मित्र मंडल कॉलोनी में नवविवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला है। वहीं परिजन महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही महिला के ससुराल वाले उसे बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। इसके महिला की हत्या कर दी गयी है और आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से शव को लटका दिया गया है। वहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि महिला ने खुदकुशी की है। फिलहला पुलिस मामले की जांच कर रही जांच के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस ने महिला का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगा। इस मामले को फुलवारी पुलिस जांच कर रही है। 

Suggested News