नीलेश मुखिया हत्याकांड : पटना के पूर्व डिप्टी मेयर के घर डुगडुगी के साथ पहुंची पुलिस, आरोपियों के खिलाफ कुर्की जब्ती का इश्तेहार किया चस्पा
PATNA : पटना के चर्चित कांडों में शामिल पार्षद पति नीलेश मुखिया के हत्या मामले में नामजद फरार आरोपियों के घर पर पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस ने कुर्की जब्ती का न्यायालय द्वारा जारी आदेश पत्र का इस्तेहार चस्पा किया है। बता दें की दीघा पार्षद सुचित्रा देवी के पति नीलेश मुखिया पर जानलेवा हमला करवाने और हत्या करने के आरोप में पप्पू राय, धप्पू राय और गोरख राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसके बाद तीनों आरोपी अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार करते हुए उस बाइक को भी बरामद किया है। जिस पर सवार होकर 5 से 6 की संख्या में अपराधियों ने पार्षद पति पर ताबड़तोड़ 7 गोलियों उनके चार पहिया वाहन को रोककर ठीक पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय के सामने मार फरार हुए थे।
फिलहाल इस मामले में अन्य शूटर फरार है। जिसकी तलाश जारी है। बताते चले कि बीते 31 जुलाई को लगभग डेढ़ महीने रेकी के बाद पार्षद पति नीलेश मुखिया को अपराधियों ने 7 गोली मारी थी। जिनका 23 दिनों तक इलाज के बाद मौत हो गया। वही इस मामले में नामजद आरोपी पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेलते नजर आ रहे हैं।
फिलहाल पटना पुलिस ने न्यायालय से मिले कुर्की जब्ती के आदेश पत्र का इस्तेहार चस्पा किया है। जिसमें आरोपितों को एक सप्ताह में न्यायालय के समक्ष पेश होने की बात कही जा रही है। वही आदेश की अवहेलना करने पर उनके समाप्ति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पटना से अनिल की रिपोर्ट