बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद मे नीलगाय ने बाइक पर लगाई छलांग, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

औरंगाबाद मे नीलगाय ने बाइक पर लगाई छलांग, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

AURANGABAD : औरंगाबाद में इन दिनों नीलगाय की छलांग का शिकार प्रति दिन बाइक सवार हो रहे है। जिसके कारण कई बाईक सवार को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर नीलगाय की छलांग के चपेट मे आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना गोह थाना क्षेत्र में जाजापुर गांव के पास की है।


जहाँ आज एक नीलगाय ने बाइक पर छलांग लगा दी, जिससे बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से  इलाज के लिए गोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। 

मृतक की पहचान गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बरोरा गांव निवासी राम आशीष दास के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि कमलेश अपने रिश्तेदार के घर थानापुर आया था। थानापुर गांव निवासी धर्मवीर कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर वह आवश्यक कार्य को लेकर गोह गया हुआ था। 

कार्य कर लौटने के क्रम में जैसे ही जाजापुर गांव के पास पहुंचा कि खेत से दौड़ते हुए नीलगाय ने छलांग लगा दी। जिसके चपेट में आकर कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वही धर्मवीर कुमार घायल हो गया, जिसे गया रेफर किया गया है। इस घटना से पुरे गाँव मे मातम पसरा हुआ है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News