बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निरहुआ दिखाएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री की ताकत, जुटेंगे रवि किशन- पवन सिंह सहित कई बड़े स्टार्स, जानिए खेसारी शामिल होंगे या नहीं

 निरहुआ दिखाएंगे भोजपुरी इंडस्ट्री की ताकत, जुटेंगे रवि किशन- पवन सिंह सहित कई बड़े स्टार्स, जानिए खेसारी शामिल होंगे या नहीं

DESK : भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश यादव आज आजमगढ़ लोकसभा के होनेवाले उपचुनाव में भाजपा की तरफ से आज नॉमिनेशन करनेवाले हैं। इस नॉमिनेशन में न सिर्फ भाजपा के कई दिग्गज चेहरे पहुंच रहे हैं। बल्कि भोजपुरी फिल्म जगत से भी कई चेहरे भी शामिल होने जा रहे हैं। अब तक जिन नामों को लेकर कन्फर्म किया जा चुका है। उसमें गोरखपुर सांसद रवि किशन और पावर स्टार पवन सिंह के नाम शामिल हैं।  नॉमिनेशन आज 11 बजे होना है।

स्मृति सिन्हा और आम्रपाली दुबे भी होंगी मौजूद

वहीं नॉमिनेशन में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए निरहुआ की खास दोस्त आम्रपाली दुबे और स्मृति सिन्हा भी शामिल होने जा रही है। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों से एक्टर सुशील सिंह, दिनेश यादव के भाई प्रवेश लाल यादव, मनोज टाइगर सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। वहीं भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। यह सभी निरहुआ के रोड शो में शामिल होंगे।

खेसारी नॉमिनेशन से दूर

जहां निरहुआ के नॉमिनेशन में सारे लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार आजमगढ़ में जुट रहे हैं। वहीं भोजपुरी के खेसारी लाल यादव इससे अलग हैं। माना जा रहा है कि पवन सिंह से मनमुटाव के कारण वह इससे दूर हैं। वहीं इसके अलावा खेसारी को भाजपा विरोध गुट का समर्थक माना जाता है। 

बता दें आजमगढ़ लोकसभा से अखिलेश यादव सांसद थे, लेकिन विधानसभा में विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने सांसद की जिम्मेदारी छोड़नी पड़ गई थी। ऐसे में अब भाजपा ने दिनेश लाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिनेश यादव पिछली बार यहां से चुनाव हार गए थे।


Suggested News