बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, चिठ्ठी मिला तो कोईलवर पुल बिहार के महान गणितज्ञ बशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर ही होगा

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, चिठ्ठी मिला तो कोईलवर पुल बिहार के महान गणितज्ञ बशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर ही होगा

पटना...  कोईलवर में सोन नदी पर बने अपस्ट्रीम पुल का केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकापर्ण किया। गुरुवार को वर्चुअल उद्धाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एनएच-30 पर अवस्थित पटना से बक्सर परियोजना के बीच बने इस पुल के अपस्ट्रीम का निर्माण 266 करोड़ की लागत से हुआ है। बिहार के कोईलवर में सोन नदी पर 158 वर्षों बाद नये पुल की सौगात मिली है।

नितिन गडकरी कोईलवर में सोन नदी पर बने पुल के निर्माण के बाद अपने संबोधन में बिहार की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं कोईलवर पुल से गुजरा था तो मुझे पता चला कि कि लोगों को कितनी परेशानी होती होगी। बिहार में नीतीश जी की सरकार है और सड़कों का कायाल्प बहुत तेजी के साथ हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में नदी के ऊपर सबसे अधिक पुल का निर्माण कराया जा रहा है। छपरा आरा और पटना के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

वहीं पुल के निर्माण के बाद कहा कि यह बिहार की लाइफ लाइन है और इस पुल का नाम गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर होगा। पुल के नामांकरण के लिए गडकरी ने चिट्‌ठी मांगी। उन्होंने कहा कि कोसी ब्रिज का तेजी से काम हो रहा है। विक्रमशिला ब्रिज भी महत्वपूर्ण है।


नितिन गडकरी ने कहा कि सोन पर पुल के निर्माण से  आरा पटना के लोगों को फायदा मिलेगा। लोगों को जाम को मुक्ति मिलेगी। साहिबगंज ब्रिज भी जल्द ही बनेगा। कोसी ब्रिज का तेजी से काम हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि पटना में गंगा पर नया पुल का निर्माण 2024 तक होगा। 

बिहार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं नए साल में पूरे होने की तरफ अग्रसर है। विक्रमशिला सेतु का निर्माण 2024 तक कराया जाएगा। बिहार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं नई साल पूरे होने की तरफ बढ़ रहा है। पटना के गंगा ब्रिज का नवीनीकरण हुआ। नीतीश सरकार में सड़कों का कायाकल्प हुआ। गांधी सेतू का दूसरा लेन भी दिसबंर 2021 तक पूरा हो जाएगा।

Suggested News