बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जनता के विकास के लिए पिता ने जो विरासत मुझे सौंपा उसे पूरा करने के लिए करुंगा काम - नीतिन नवीन

जनता के विकास के लिए पिता ने जो विरासत मुझे सौंपा उसे पूरा करने के लिए करुंगा काम - नीतिन नवीन

पटना। बिहार में आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। इसमें एक बड़ा चेहरा विधायक नीतिन नवीन का भी है। जिन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। पहली बार मंत्री बनने जा रहे नीतिन नवीन ने इस दौरान न्यूज4नेशन से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं अपनी पूरी इमानदारी से इसे पूरा करने की कोशिश करुंगा।

नीतिन नवीन ने कहा कि उनके पिता ने जनता के विकास के लिए काम किया था, अब उनके विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। बांकीपुर से विधायक बने नीतिन नवीन ने कहा ने यहां की जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करुंगा। अब राज्य के लिए जिम्मेदारी मिल रही है, तो निश्चित रूप से सरकार की जो भी योजना है, उसे अंत्योदय तक पहुंचाने का काम करुंगा। 

मंत्री बनने के बाद किस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें मिल सकती है, इस सवाल पर बांकीपुर विधायक ने कहा कि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है। बिहार में हर विभाग के लिए काम करना है, तभी राज्य का पूर्ण विकास होगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। नीतीश कैबिनेट में कायस्थ समाज से इकलौता चेहरा चुने गए नीतिन नवीन ने कहा निश्चित रूप से इसमें समाज के लोगों का सहयोग मिला है। लेकिन एक जिम्मेदारी मिलने के बाद सिर्फ एक समाज के साथ नहीं चल सकते हैं, सभी को साथ लेकर चलना पड़ता है। मेरी काेशिश होगी सभी को साथ लेकर चलने में सफल हो सकूं।



Suggested News