बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट के 6 मंत्रियों के बदले गए विभाग,जानिए किनके-किनके बदले विभाग

नीतीश कैबिनेट के 6 मंत्रियों के बदले गए विभाग,जानिए किनके-किनके बदले विभाग

पटनाः सीएम नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल के नए सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।इसके साथ हीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई मंत्रियों के विभाग भी बदल दिए हैं।

मंत्री प्रमोद कुमार से पर्यटन विभाग ले लिया गया है अब उन्हें कला एवं संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया गया है।खनन मंत्री विनोद कुमार सिंह को पिछड़ा-अतिपिछड़ा विभाग का मंत्री बनाया गया है।वहीं कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि को पर्यटन मंत्री बनाया गया है।पिछड़ा अतिपिछड़ा विभाग के मंत्री ब्रजकिशोर बिंद को खनन मंत्री का जिम्मा दिया गया है।

भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी को योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। जयकुमार सिंह से भवन निर्माण विभाग वापस ले लिया गया है ।अब वे सिर्फ विज्ञान एवं प्रौद्धोगिकी विभाग के मंत्री रहेंगे।

आज कौन-कौन मंत्रियों ने ली शपथ

श्याम रजक

डा. अशोक चौधरी

नरेंद्र नारायण यादव

बीमा भारती

संजय झा

नीरज कुमार

रामसेवक सिंह

लक्षमेश्वर राय

Suggested News